Breaking

इस देशो ने लगा रखा है इन सब चीजों पर बैन

हमारे देश में लोगों की आजादी पर विशेष ध्यान दिया जाता है। व्यक्ति की व्यक्तिगत आजादी में सरकार किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे देशों की जानकारी देने जा रहें हैं जहां पर कई अजीब चीजों पर बैन लगा हुआ है। इन चीजां के बारे में जानकर आपको भी पसीना आने लगेगा और आप अपने आपको खुशनसीब समझोगे की आप भारत जैसे देश में जी रहे हो। चलिए जानते है इनके विषय में….

Pic source Top 10 Wala
1. ब्लू रंग की जींस पहनने पर मिलती है सजा

हमारे देश में अधिकतर लोगों को ब्लू रंग की जींस ही पंसद आती है। खुद आपके जींस के क्लेकशन में भी ब्लू रंग की जींस के ही कई शेड मौजूद होगें, लेकिन उत्तरी कोरिया में आप भले ही किसी भी रंग की जींस पहने पर ब्लू रंग की जींस नहीं पहन सकते। अगर किसी ने इसे पहना तो उसे सजा हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लू जींस अमेरिका से जुड़ी है और अमेरिका के साथ उत्तरी कोरिया के संबंध ठीक नहीं है।

Pic source Sweety High
2. च्यूइंग गम खाने पर रोक

आप कई बार च्यूइंग गम खाते होंगे, पर सिंगापुर में वर्ष 1992 से ही च्यूइंग गम को खाने पर बैन लगाया गया हैं। यहां पर केवल दवाई के तौर पर ही इसे खाया जा सकता है, वो भी किसी डॉक्टर की सलाह के बाद।

Pic source Nocamels
3. चोटी रखने पर बैन
आज के दौर में लड़के भी लंबे बाल रखते हैं और पोनी टेल भी बनाते हैं, लेकिन ईरान में लड़कों को चोटी रखने की मनाही है। ईरान में इसे खराब हेयरस्टाइल माना जाता हैं। इस कारण ही इसे बैन कर दिया गया है।

Pic source weheartit

No comments:

Powered by Blogger.