Breaking

सरकार ने लोगो के मरने पर लगा दिया है यहां बैन

दुनिया में कई जगह इतनी खतरनाक होती है जहां पर लोगों को जाने पर बैन होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहें है जहां पर जिंदा नहीं बल्कि मरने पर रोक लगाई गई है। ये जगह इतनी खतरनाक है कि यहां पर चार महिनों तक सूरज ही नहीं निकलता है। चलिए जानते है इस जगह के बारे में।
Pic source BearTales
नार्वे में स्थित लॉन्गेयरबेन शहर अपनी कुछ खूबियों के चलते दुनिया भर में मशहूर है। इस शहर में करीब 2000 आबादी रहती है। इस शहर में 1906 में आर्कटिक कोल कंपनी को शुरू किया गया था। इस कंपनी के लिए ही इस जगह में करीब 500 लोगों को बसाया गया था। बाद में वर्ष 1990 में इस कंपनी को यहां से शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद यह एक टूरिस्ट प्लेस बन गया, यहां पर माइनस डिग्री में ही टैम्परेचर रहता है। इस जगह पर पोलर बीयर बहुत ज्यादा है। जिसके कारण यहां पर लोगों को पॉवर फुल बंदूके रखनी पड़ती है। इस जगह पर कई रिसर्च वर्क भी किए जा रहें है। साथ ही यहां पर लोगों को मरने की इजाजत नहीं दी गई है।
Pic source Google
सरकार की ओर से यहां पर मरना है मना

अगर यहां पर कोई बीमार हो जाता है तो उसे तुरंत प्लेन की सहायता से नॉवे के ही दूसरे इलाकों में ले जाया जाता है। क्योंकि यहां पर बेहद ही छोटा कब्रिस्तान है। इस कारण बीते 70 सालों में यहां पर कोई भी दफनाया नहीं गया है। वैज्ञानिकों ने कुछ साल पहले यहां पर एक शव के टिश्यू सैम्पल के रूप में लिए थे। यहां की ठण्ड के कारण इस टिश्यू में इनफ्लुएंजा के वायरस पाए गए। जिस कारण से इस जगह पर डेथ पॉलिसी को लागू किया गया है और यहां पर किसी को भी मरने की इजाजत नहीं दी गई है।

No comments:

Powered by Blogger.