Breaking

इस देश में जबरदस्ती होता है लड़कियों का वर्जिनिटी टेस्ट

आजकल दुनिया में क्या-क्या हो रहा है उसके बारे में पत्र, पत्रिकाएं और न्यूज चैनल आपको परिचित तो कराते हैं, लेकिन इन सब से परे कुछ अजीबो गरीब घटनाएं ऐसी भी हैं जिनसे आप अंजान रहते हैं। दुनिया में होने वाली शर्मनाक घटनाओं का सच सामने आने पर कई-कई लोगों के असली चेहरे बाहर आते हैं। एक ऐसी ही घटना हम आपको स्वीडन (Sweden) की बताने जा रहे हैं जहां 15 साल की लड़कियों का जबरदस्ती वर्जीनिटी टेस्ट होता है।

इस घटना के बारे में जानने के बाद आप सोच रहे होंगे कि ऐसी शर्मनाक हरकत करवाता कौन होगा? शायद आपको ये जान कर सदमा लगेगा, लेकिन आपका बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि उनके परिवार वाले बेटी की मर्जी के बिना उसका वर्जिनिटी टेस्ट कराते हैं।
स्वीडन की एक लड़की ने अपनी आपबीती सुनाते हुए अपने दर्द का सांझा किया। उसने बताया कि उसके परिवार वालों ने उसकी शादी जबरन 13 साल में ही करा दी थी। इसके बाद जब वो 15 साल की हुई तो उसके परिवार वालों ने उसकी पवित्रता को जानने के लिए उसका वर्जिनिटी टेस्ट कराया। उस लड़की का कहना था कि मुझे उस हादसे से घिन महसूस होती है।
यह भी जरूर जानें…
आपको बता दें कि कोई भी टेस्ट लड़की की वर्जिनिटी को साबित नहीं कर सकता है। दरअसल वैजाइना में मौजूद हायमन जिसे आम भाषा में झिल्ली कहते हैं वो पहली बार संभोग के अलावा व्यायाम या कसरत करते वक्त भी टूट जाती है। इसलिए किसी भी टेस्ट के जरिए कोई भी किसी लड़की के ऊपर सवाल नहीं उठा सकता है।

No comments:

Powered by Blogger.