Breaking

ये है रियल लाइफ का गजनी

इवान के चेन होंगजी भी इस बीमारी के शिकार है। इन्हें 5 मिनट पहले हुई चीजें ही याद नहीं रहती है। दरअसल चेन जब 17 साल के थे तब वो मोटर दुर्घटना के शिकार हो गए थे, जिसमें उन्हें सर पर गंभीर चोट लगी थी। जिसके बाद वो शारीरिक रुप से तो स्वस्थ हो गए लेकिन 5 मिनट पहली हुई चीजें उन्हें याद नहीं रहती है।

मां रोजाना याद दिलाती है उसकी पहचान

आपको बता दें कि चेन ताइवान में अपनी 60 वर्षीय मां के साथ रहते है और पिता इस दुनिया में नहीं रहे। चेन को उनकी मां रोजाना उनकी पहचान याद दिलाती है। बातों को याद रखने के लिए चेन अपने साथ एक डायरी रखते है जिसमें सारी घटना, चीजों और लोगों के बारे में नोट करते है। अपनी इस बीमारी के चलते चेन के लिए पढ़ाई-लिखाई करना बेहद मुश्किल होता है।

खुद का चेहरा तक नहीं रहता याद

चेन हर सुबह अपनी 8 साल पहले वाली जिंदगी को भूल जाता है। सुबह उठकर वो अपने चेहरे को देखकर अपने आप को पहचान नहीं पाता है। ऐसे में चेन की एक मात्र सहारा उनकी मां ही है। हालांकि मां को हरदम उनकी चिंता सताती है कि उनके चले जाने के बाद उनका कौन ख्याल रखेगा। चेन अपनी इस बदहाल स्थिति के बाद भी मुश्किलों का डट कर सामना कर रहे है।

No comments:

Powered by Blogger.