Breaking

शैतानों की मायावी दुनिया में जाता इन गुफाओं का रास्ता

देखा जाए तो दुनियां में कई ऐसी जगह भी हैं जो की वर्तमान में हॉट टूरिज्म का हब बन चुकी है पर इन जगहों के साथ में जी मिथ जुड़ें हैं उनका साज तक सही सही पता नही लग सका बे आज भी रहस्य बने हुए हैं। कुछ जगहों के साथ में तो इस प्रकार की बातें प्रचलित हैं जिन पर विश्वास करना आसान ही नही होता। किसी गुफा को पातल जाने का रास्ता कहा जाता है तो किसी को मायावी दुनियां का रास्ता, खैर आज हम आपको कुछ ऐसी ही रहस्यमय जगहों के बारे में आपको बता रहें हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

1- ग्रीस की एलेपोट्रायपा –

ये गुफाएं करीब 6000 साल पुरानी हैं और यहां पर करीब 170 कब्र भी हैं जिनमें कपल्स एक दूसरे को गलें लगाए हुए हैं। इन गुफाओं में एक झील भी है। ये गुफाएं बहुत ज्यादा डरावनी हैं और कहा जाता है कि ये गुफाएं पाताल की ओर जाने लिए हैं यानी इन गुफाओं से होकर ही पाताल की ओर जाया जा सकता है। इन गुफाओं के संबंध में एक लंबे समय तक किसी को भी जानकारी नहीं थी, इनका पता उस समय लगा जब एक युवक लोमड़ियों का पीछा करते हुए इन गुफाओं तक आ पंहुचा। आज सैकड़ों टूरिस्ट यहां इन गुफाओं में आते हैं।


Pic source Listverse
2- एक्टुन मुकनाल –

ये गुफाएं “बेलिज” नामक देश में स्थित है जो की सेन्ट्रल अमेरिका के पास ही में है। इन गुफाओं के बारे में यह कहा जाता है कि यहां पर विक्टम यानि पीड़ित लोगों को लाया जाता था और उनको लिटा कर उनके सिर पैर इतना जोर से चोट मारी जाती थी कि विक्टम के सिर के टुकड़े हो जाते थे। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि ये गुफाएं मायावी दुनिया में जाने का द्वार हैं। यहां पर पहुंचने के लिए रास्ते के पानी को पैदल ही पार करना पड़ता है। वर्तमान में काफी लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।


Pic source Amusing planet
3. प्लूटोनियम गुफा –

यह गुफा तुर्की में हैं और इसके साथ भी कई बाते जुडी हुई हैं जिनमें से एक यह है कि यह गुफा शैतान का घर है इसलिए ही इस गुफा को लोग “शैतान का छेद” भी कहते हैं। इस गुफा के पास में खंडर और बहुत सी कब्र बनी हुई हैं। इस जगह से कार्बन डाई ऑक्ससाइड गैस काफी मात्रा में निकलती है।

Pic source Antalyacentral

No comments:

Powered by Blogger.