Breaking

ये है दुनिया की सबसे गर्म जगह

आज हम आपको दुनिया की ऐसी गर्म जगह से रू-ब-रू कराएंगे जहां इंसान भी पिघल जाता है। ये जगह उत्तरी अफ्रीकी देश इथियोपिया में है और इस जगह का नाम ‘डानाकिल डिप्रेशन’ है। इस जगह ने गर्म होने की सारी हदें पार कर रखी हैं। ये सूखी और धरती की सबसे निचली जगह है, लेकिन ऐसे हालातों में भी अफार समुदाय के लोग यहां रहते हैं और इस जगह को अपना घर मानते हैं।

यहां का औसत तापमान करीबन 34.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहता है। इसी के साथ यहां बारिश भी नाममात्र ही होती है। आपको बता दें कि अगर आप इस जगह जाएंगे तो आपको महसूस होगा कि आप धरती नहीं बल्कि किसी और ग्रह पर आ पहुंचे हैं। आपको इस जगह के गड्ढों में पिघलता लावा दिखाई देगा।


साल 1974 में वैज्ञानिकों ने यहीं लूसी नामक कंकाल खोजा था। दरअसल वो ऑस्ट्रेलोपिथेकस नस्ल थी, जो इंसान के सबसे पुराने रिश्तेदार माने जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इंसान का जन्म होने से पहले यहां नस्लों के कंकाल मिले थे। इसलिए वैज्ञानिक इस जगह को इंसान के विकास का पहला ठिकाना कहते हैं। यहां पर गर्मी की हद इस प्रकार है कि यहां के निवासी भूखे-प्यासे भी रह लेते हैं।

No comments:

Powered by Blogger.