जानिए विश्व की सबसे बड़ी और डरावनी गुफा के बारे में
आज हम आपको एक ऐसी गुफा के परिचित करा रहें हैं जो की न सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी गुफा है बल्कि उसमें से डरावनी आवाजें भी आती है, आपने इससे पहले ऐसी किसी भी गुफा के बारे में नहीं सुना होगा, तो आइये जानते हैं इस गुफा के बारे में।
![]() |
Pic source National Geographic Magazine |
इस गुफा की खोज अनजाने में ही हुई थी, यह इस गुफा से जुड़ी एक रोचक बात है और इस गुफा को किसी भू-वैज्ञानिक ने नहीं बल्कि एक साधारण किसान ने खोजा था। यह गुफा वियतनाम में स्थित है और इसका नाम Hang Son Doong है। 1991 में इस गुफा की खोज एक साधारण किसान के द्वारा हुई थी पर अगले 18 साल तक भी कोई इसके अंदर नहीं जा पाया क्योंकि इस गुफा के अंदर से कई दिल दहला देने वाली आवाजें सुनाई पड़ती थी। 2012 में इस गुफा को वियतनाम सरकार ने आम जनता के लिए खोल दिया था। ‘हो खान’ नामक एक किसान ने इस गुफा को 1991 में खोजा था पर अंधेरे और अंदर से आती पानी की दिल दहला देने वाली आवाजों के कारण वह इसके अंदर नहीं जा पाया और 18 सालों तक यह गुफा दुनिया की नजरों में नहीं आ पाई। 2009 में “British Cave Research Association” ने एक अभियान चला कर इस गुफा की कुछ झलकियां दुनिया को प्रस्तुत की थीं।
![]() |
Pic source Vietnam Visa |
इस गुफा को 2013 में पहली बार Tourists के लिए खोला गया औ एक Tour आयोजित किया गया जिसमे की 6 मेम्बर थे जो की अब हर साल फरवरी से अगस्त के बिच में आयोजित किया जायेगा। गुफा की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए Tourist की संख्या बहुत कम रखी गयी है, 2014 के लिए केवल 220 Tourist की लिमिट है। यह गुफा Vietnam की पिछली सबसे बड़ी गुफा से 5 गुना तथा विश्व की तब तक की सबसे बड़ी गुफा, Malaysia की Deer Cave से 2 गुना बड़ी है। इस गुफा का कुछ हिस्सा उपर से टुटा हुआ है जहा एक छोटा सा जंगल है। यह गुफा 5 . 5 मिल लम्बी है। इस पूरी गुफा में एक गर्जना करती हुई नदी बहती है। इस गुफा में 300 मिलियन साल पुराने जीवाश्म भी मिले है।