Breaking

यहां लड़कियां नहीं लड़के बेचते है अपना जिस्म

आपने अभी तक इस प्रकार की कई घटनाएं सुनी होंगी जिनमें लड़कियों को जिस्म फरोशी के दलदल में जबरन डाल देने की ख़बरें हो, पर क्या कभी आपने लड़कों के बारे में ऐसा ही कुछ सुना है। क्या आपने कभी सुना है कि लड़कों को भी जबरन जिस्म फरोशी के दलदल में डाल दिया गया। ऐसा शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा परन्तु यह सच है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे ही देश के बारे में जहां पर लड़कों को जिस्म फरोशी के दलदल में डाल दिया जाता है।

आपको बता दें कि जहां पर यह काम लड़कों के साथ में होता है उस देश का नाम है “अफगानिस्तान”। इस देश में लड़कों को लड़कियों के कपड़े पहना कर उसे नचाया जाता है और ये सब होता है मनोरंजन के नाम पर। आप शायद यह भी नहीं जानते होंगे कि लड़कियों के कपड़े पहने हुए यह लड़के “सेक्स स्लेव” ही होते हैं। इस नाच-गाने के दौरान ही इनकी बोली लगती है और लोग इनको अपनी पसंद के अनुसार खरीदते हैं।
किसी भी उत्सव के मौके पर इस प्रकार की पार्टियां रखी जाती हैं जिनमें इस प्रकार के लड़कों को शामिल किया जाता है। ये लड़के लड़कियों के कपड़े पहन कर इस प्रकार के आयोजन में लड़कियों की ही तरह डांस करते हैं। यह सब लगभग सेक्स स्लेवरी की ही तरह हैं। इसमें लड़के आयोजन में आये अन्य लोगों को सेक्शुअल सैटिस्फेक्शन भी देते हैं। इस प्रकार की पार्टी में जब यह नाच-गाना ख़त्म हो जाता है तब इस आयोजन का असली चेहरा सामने आता है। इन लड़कों को पार्टी में आये अन्य लोगों को बांट दिया जाता है ताकि ये लोग इन लड़कों से अपनी सेक्शुअल डिजायर को पूरा कर सकें।

जानकारी के लिए बता दें कि इतना सब होने के बाद भी लड़कों को किसी प्रकार का इनाम या पैसे नहीं दिए जाते। इस प्रकार के लड़कों का जीवन अपने मालिक से इनके संबंधों के ऊपर ही निर्भर करता है यानि इनका मालिक ही अपनी सेक्शुअल डिजायर को पूरा करने के बदले में इनके जीवन यापन के लिए स्थान, खाना पीना और अन्य जरूरतों को पूरा करते हैं।

No comments:

Powered by Blogger.