Breaking

रहस्यमय कुआं जिसमे गिरते ही चीजे बन जाती है पत्थर की

देखा जाए तो दुनिया में बहुत सी चीजें बहुत ज्यादा अजीबो-गरीब हैं और इस प्रकार की चीजों का रहस्य कभी भी हाथ नहीं आया है, आज हम आपको एक ऐसी ही रहस्यमय चीज के रूबरू करा रहें हैं और वह है एक कुआं। असल में यह एक ऐसा रहस्यमय कुआं है जो कि अपने पानी से बहुत सी वस्तुओं को पत्थर में तब्दील कर देता है। आइये जानते हैं इस कुएं के बारे में।
Pic source Ripleys
यह रहस्यमय कुआं “नार्थ यॉर्कशायर पेट्रीफाइंग वेल” नामक नाम से भी जाना जाता है। इस कुएं को बहुत से लोग “दैत्य का कुआं” कहते हैं। यह इंग्लैंड में “नर्सबोरौघ” नामक स्थान के पास है। असल में इस कुएं में जो भी चीज गिरती है वह कुछ समय बाद पत्थर में बदल जाती है चाहें वह लकड़ी हो या फूल-पत्ते या अन्य कोई वस्तु हो। यह कुआं एक नदी के किनारे बना हुआ है और कोई भी इस कुएं के पास जाना पसंद नहीं करता है, लोगों की धारणा है कि यदि वे इस कुएं के पास में जाएंगे तो वे भी पत्थर के बन जाएंगे। आज तक कोई भी इस कुएं का रहस्य पता नहीं लगा सका है। बहुत से लोग इस स्थान पर एडवेंचर ट्रिप पर आते हैं और इस कुएं में अपना कुछ सामान लटका कर छोड़ जाते हैं और कुछ समय बाद ये लोग अपने सामान को फिर से देखने के लिए आते हैं जो की उस समय तक पत्थर में तब्दील हो चुका होता है। इस प्रकार से बहुत से टूरिस्ट लोग भी इस कुएं को देखने के लिए आते हैं और अपना सामान यहां छोड़ जाते हैं। आज भी यहां आप 18वीं सदी के कई सामान देख सकते हैं जो की पत्थर में बदल चुके हैं।
वर्तमान में यह कुआं और इसके आसपास का क्षेत्र एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने लगा है, यहां पर बहुत से सामान हैं जो की पत्थर में बदल चुके हैं। लोग अपने कई सामान इस कुएं के अंदर टांग कर जाते हैं जो की बाद में पत्थर के बन जाते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस कुएं के पानी में कुछ खास तत्व हैं जो की किसी भी चीज को पत्थर का बना देता हैं परंतु वे क्या हैं यह बात अभी तक किसी की समझ में नहीं आ सका है खैर जहां तक बात सामान्य लोगों की है तो वे इस कुएं को एक आम कुआं नहीं मानते हैं।

No comments:

Powered by Blogger.