Breaking

यह है 3200 साल पुराना पेड़

प्रकृति के कारण ही आज मानव जीवन विकसित है। प्रकृति न होने पर मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। प्रकृति ही पृथ्वी को सुदंर बनाए हुए है। प्रकृति के वृ़क्ष सदियों से लोगों जीवन का मुख्य साधन रहें हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही नायाब वृक्ष के विषय में बताने जा रहें हैं, जिसने युगों को बदलते हुए देखा है। जाने दुनिया के सबसे पुराने और बड़े वृक्ष के बारे में…
Pic source Quora
केलिफोर्निया में सेकोइया नेशरल पार्क है। इस पार्क में ही दुनिया का सबसे बड़ा और पुराना पेड़ है। इस पेड़ की विशालता के कारण ही इसका प्रेसिडेंट नाम रखा गया हैं। इस पेड़ की लंबाई 247 फीट के वहीं इसने 3200 सालों के बदलते इतिहास को देखा है। इतना ही नहीं इस पेड़ का तना 27फीट चौड़ा है। विश्व के सभी पेड़ां की पत्तियों इस पेड के जितनी नहीं है। इसके विशालता के बाद भी यह पेड़ प्रतिवर्ष एक क्यूबिक मीटर बढ़ जाता है। इसके चलते इसे तेजी से बढ़ने वाला पेड़ भी माना जाता है। यह पेड़ कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई देता है।
Pic source Save the Redwood
कई फोटोग्राफर ने इस पेड़ को कैमरे के सिंगल फ्रेम में उतारने की कोशिश की है लेकिन कोई भी इस काम में सफल न हो सका। वैज्ञानिको और कुशल फोटोग्राफर की टीम ने 32 दिनों तक इस पेड़ के सभी हिस्सों की तस्वीर ली। जिसके बाद इसे जोड़कर इसकी पूरी एक तस्वीर बनाई गई। जो प्रेसिडेंट की भव्यता को दर्शाती है।

No comments:

Powered by Blogger.