Breaking

अपने पति की कब्र के साथ ही सोती है यह महिला

हीर रांझा और रोमियो जूलियट की कहानी के बारे में तो हमने सुना ही है। इन अमर प्रेम की कहानियों के जैसे ही कई और किस्से कहानी हमारे आस पास ही मौजूद है। जिनके बारे में जानकर फिर से हमे प्रेम में विश्वास हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही सच्ची प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहें हैं जिसमें महिला अपने पाति की मृत्यु के बाद भी उसकी कब्र के साथ सोती है और उसके पास ही रहती है।
Pic source Find A Grave
यह वाकया अर्जेटिना के बेनोस एरीज नामक जगह का है। बीते दिनों यहां के कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि एक व्यक्ति के मकबरे के पास से अजीब आवाजे आती है और वहां पर से संगीत की धुन भी सुनाई देती है। इस तरह की घटना से आस पास के लोग डर गए थे। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पाया कि वहां पर एक महिला रह रही थी। इस महिला का एंड्रियाना विल्लारियल नाम था। 43 वर्षीय इस महिला के पति सर्गियो ने दो साल पहले आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सर्गियो के लिए यह कब्र बनाई गई। अब यह महिला अपने पति के साथ रहने वाले पलो को याद करने के लिए ही उसकी कब्र के साथ ही रहती है। एंड्रियाना ने बताया कि उनका पति उन्हें बेहद प्रेम करता था और वह दोनों एक घर खरीदने के लिए पैसे इक्ट्ठे कर रहें थे लेकिन अचानक ही सर्गियों ने आत्महत्या कर ली। अपने पति को मौत से अहात होकर एड्रियाना ने अपने घर के सारे पैसों से सर्गियों के लिए मकबरा बना दिया। अब वह साल में तीन से चार बार उस मकबरे में आकर रहती है और यही सोती भी है। इतना ही नहीं वह इस मकबरे पर ही अपने पति की पंसद का खाना भी बनाती है और उनकी ही पंसद का संगीत भी सुनती है।

No comments:

Powered by Blogger.